नई दिल्ली- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Gold Rate: शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सोने-चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 7 अप्रैल को सेंसेक्स में 3000 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली, जिससे घबराए निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग शुरू कर दी। इसका असर बुलियन मार्केट पर भी साफ नजर आया।

सोना ₹2,613 सस्ता, अब ₹88,401 प्रति 10 ग्राम
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹2,613 की बड़ी गिरावट के साथ ₹91,014 से घटकर ₹88,401 पर आ गई है। यह गिरावट बाजार में बढ़ती अस्थिरता और वैश्विक संकेतकों के कारण आई है।

चांदी ₹4,535 लुढ़की, अब ₹88,375 प्रति किलो
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। IBJA के अनुसार, चांदी ₹4,535 की गिरावट के साथ ₹92,910 से घटकर ₹88,375 प्रति किलो पर आ गई है। चांदी में यह गिरावट एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है।
क्या आगे और सस्ता होगा सोना-चांदी?
विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में जब तक स्थिरता नहीं आती, तब तक सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। वैश्विक मार्केट में डॉलर की मजबूती, अमेरिका में ब्याज दरों की स्थिति और मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव जैसे फैक्टर कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं।
निवेशकों के लिए सलाह
विशेषज्ञ निवेशकों को सलाह दे रहे हैं कि बाजार की मौजूदा अस्थिरता को देखते हुए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। लॉन्ग टर्म निवेश के नजरिए से सोना अभी भी सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब