रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस ने डोडाचूरा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 36 लाख रुपए की नशीली सामग्री जब्त की है। जावरा थाना पुलिस ने हरियाणा पासिंग कंटेनर से 1200 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया, जिसे कंटेनर में रद्दी की कतरनों के नीचे छिपाकर उज्जैन होते हुए इंदौर भेजा जा रहा था।


एसपी अमित कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुखबिर की सूचना पर जावरा सर्किट हाउस के सामने खड़े कंटेनर क्रमांक HR 38 X 4627 की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर में बने एक गुप्त केबिन से काले और सफेद प्लास्टिक की 60 बोरियों में भरा डोडाचूरा मिला, जिसका कुल वजन लगभग 1200 किलो है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 36 लाख रुपए आंकी गई है।
पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक सतविंदर सिंह उर्फ गोपी (34), निवासी गोविंद नगर बलोकी, जिला जालंधर (पंजाब) और क्लीनर सुखदेव सिंह (27), निवासी गांव शैरो, तहसील व जिला तरणतारण (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि यह नशे की खेप उज्जैन होकर इंदौर भेजी जा रही थी, जहां से इसे किसी अन्य राज्य में पहुंचाया जाना था। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह डोडाचूरा कहां से लाया गया और इसे किसे सौंपा जाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
Latest News
- BREAKING CJP Protest: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, जेपी नड्डा ने पिलाया जूस; पीएम मोदी बोले- जल्द स्वस्थ हों
- BREAKING Cancel Train: भारी बारिश से 12 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों का रूट बदला और शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
- BREAKING दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित: रतलाम मंडल ने स्टेशनों पर यात्रियों को बांटा भोजन और पेयजल