रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े एक ही मकान को दो बार निशाना बना रहे हैं। कस्तूरबा नगर की गली नंबर 6 में स्थित अनाज व्यापारी मनीष सोमानी के मकान में लगातार दो दिनों तक चोरी की वारदात हुई। पहले दिन जहां नकदी और ज्वेलरी चोरी हुई, वहीं अगले ही दिन स्कूटी भी चोरी हो गई। पुलिस अब तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।


मनीष सोमानी ने मंगलवार को स्टेशन रोड थाने में शिकायत दी थी कि उनके मकान से 1.70 लाख रुपये नकद और लगभग 1.35 लाख रुपये कीमत की तीन सोने की अंगूठियां चोरी हो गईं। कुल मिलाकर 3.05 लाख रुपये की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस पर केवल आवेदन लिया, एफआईआर दर्ज नहीं की।
घटना के बाद मनीष ने नए ताले लगवाए और शाम को अपने पिता के साथ गांव नायन चले गए। बुधवार सुबह पड़ोसियों ने फिर से सूचना दी कि मकान का नकूचा फिर से कटा हुआ है और ताले नदारद हैं। मनीष जब लौटे तो उन्होंने पाया कि इस बार चोर पोर्च में रखी एक्सेस स्कूटी भी ले गए हैं। बाइक की चाबी मनीष अपने साथ ले गए थे, लेकिन स्कूटी की चाबी घर में ही थी।

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध एमबी नगर में एक और मकान का ताला तोड़ते हुए नजर आए हैं, लेकिन पुलिस अब तक उनकी पहचान नहीं कर सकी है।
शहर में लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहला मामला है जब एक ही मकान को चोरों ने 24 घंटे में दो बार निशाना बनाया हो।
इससे पहले भी कई वारदातें सामने आ चुकी हैं। 18 अप्रैल को अंबेडकर सर्कल के सामने स्थित एक कॉम्प्लेक्स में मोबाइल शॉप और अन्य दुकानों में चोरी हुई थी, जिसमें एक लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई थी। वहीं 19 मार्च को कोर्ट के सामने रहने वाले इशान उपाध्याय के दो मंजिला मकान से सोने-चांदी के जेवर और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी है। इन मामलों में भी पुलिस आज तक खाली हाथ है।
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया का कहना है कि पुलिस टीम चोरों की तलाश में लगी है और जल्द ही खुलासा किया जाएगा। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और पुरानी चोरियों को भी ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
रतलाम में बढ़ती चोरियों ने आमजन की नींद उड़ा दी है। सवाल यह है कि आखिर कब जागेगी पुलिस?
Latest News
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी
- BREAKING PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने संसद में दिया जवाब