रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के सुंदरवन कॉलोनी में बुधवार दोपहर एक सूने मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आकर करीब डेढ़ लाख रुपए नकद और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय घर के सदस्य पास के साईं मंदिर दर्शन के लिए गए हुए थे। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।


मकान रेलवे से रिटायर्ड स्वर्गीय राजेश कुमार महाशा का है, जहां उनकी बेटी, दामाद राज गोयल और उनकी सास रहते हैं। आग घर की पहली मंजिल के एक कमरे में लगी, जिसे पड़ोसियों ने देखा और तत्काल राज गोयल को सूचना दी।
सूचना मिलते ही नगर निगम की दो फायर ब्रिगेड लॉरी मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर पानी की बौछारें कर आग बुझाई।

पड़ोसियों की मदद से गैस सिलेंडर और कुछ अन्य सामान समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन कमरे में रखा फर्नीचर, छत का पंखा, इलेक्ट्रिक बोर्ड, बिस्तर, पलंग-पेटी और नकदी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
गौरतलब है कि तीन दिन पहले भी मकान की ऊपरी मंजिल पर लगे एसी के तारों में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा दिया गया था।
घटना के समय मौजूद फायर ब्रिगेडकर्मी शेखर चावरे, हेमेंद्रसिंह सोलंकी, यकीहुन अंसारी और पायलट संदीप ऊंटवाल ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोका।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए