रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में नशे का कारोबार दिन-ब-दिन खतरनाक होता जा रहा है। पुलिस ने जिले में एमडी ड्रग्स के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो पैडलर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से करीब 200 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग 20 लाख रुपये) और एक 7 लाख रुपये की स्विफ्ट कार जब्त की गई है। इस मामले में मुख्य सप्लायर के तौर पर शहर का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या सामने आया है, जो फिलहाल फरार है।
दो पैडलर गिरफ्तार, एमडी ड्रग्स और कार जब्त

जावरा थाना पुलिस ने महू-नीमच फोरलेन पर दबिश देकर दो आरोपियों कमलेश जैन (51), निवासी शास्त्री नगर रतलाम और साबीर खान (27), निवासी डाट की पुल रतलाम को गिरफ्तार किया। इनके पास से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार (MP-43 ZA 7047) बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराएं 8/22 और 29 के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
सप्लायर निकला हिस्ट्रीशीटर सुनील सूर्या

पूछताछ में गिरफ्तार पैडलरों ने खुलासा किया कि ये मादक पदार्थ उन्हें रतलाम के हिस्ट्रीशीटर बदमाश सुनील सूर्या से मिले थे। सूर्या पूर्व में भी ड्रग्स तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है और उस पर पहले से ही कई आपराधिक केस दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार, उसे राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है, जिसकी वजह से वह बार-बार जेल से बाहर आकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता रहा है।
पुलिस का सख्त ऐक्शन जारी
रतलाम एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। पुलिस टीम हिस्ट्रीशीटर सूर्या की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर नशे के इस नेटवर्क की जड़ें उखाड़ दी जाएंगी।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए