रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP News: साहित्य प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। प्रसिद्ध कहानीकार वैदेही कोठारी के पहले कहानी संग्रह “गुनगुनी धूप सी कहानियां”का विमोचन समारोह रविवार, 1 जून को शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन प्रेस क्लब भवन, पावर हाउस रोड, रतलाम में किया जाएगा।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश की पूर्व संस्कृति मंत्री और वर्तमान महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में पुस्तक का विमोचन करेंगी। समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार बाबा सत्यनारायण मौर्य और भाजपा जिला प्रभारी प्रदीप पांडेय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. प्रवीणा दवेसर करेंगी।
“गुनगुनी धूप सी कहानियां” वैदेही कोठारी की लघुकथाओं का संग्रह है, जिसमें कई कहानियाँ देशभर की प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। यह संग्रह मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी की प्रथम कृति अनुदान योजना के अंतर्गत चयनित हुआ है और इसका प्रकाशन इंद्रा प्रकाशन, भोपाल द्वारा किया गया है।

यह कहानी संग्रह अब Amazon और Flipkart जैसे प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है।
विमोचन समारोह में रतलाम सहित आसपास के क्षेत्र के साहित्यप्रेमियों, बुद्धिजीवियों और लेखकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति की संभावना है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल