रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: सिखों के पांचवें गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के अवसर पर गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा बड़बड़ रोड पर छबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को ठंडा शरबत और चना वितरित किया गया।

गुरु अर्जन देव का जन्म वर्ष 1563 में पंजाब के गोइंदवाल में हुआ था। वे सिख धर्म के पांचवें गुरु थे और वर्ष 1581 से 1606 तक उन्होंने सिख समुदाय का नेतृत्व किया। उन्हें सिख धर्म का प्रथम शहीद माना जाता है। उनका बलिदान 30 मई 1606 को लाहौर में हुआ था।
छबील कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानी मानसिंह द्वारा अरदास के साथ की गई। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत चावला, सचिव अजीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष देवेंद्र वाधवा सहित सतपाल सिंह डंग, धर्मेंद्र गुरुदत्ता, गगनदीप सिंह, बंटी खालसा और बस स्टाफ उपस्थित रहा।

सेवा कार्य के माध्यम से गुरु अर्जन देव की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके दिखाए सेवा, समर्पण और परोपकार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल