रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर में 28 मई की रात 22 वर्षीय युवक अरुण असावरा की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात को 5 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक न तो पुलिस हत्याकांड का खुलासा कर पाई है और न ही मुख्य आरोपी गिरफ्त में आया है। इससे नाराज परिजन सोमवार को एसपी अमित कुमार से मिले और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।

मृतक के पिता मनोहरलाल असावरा ने बताया कि उनका बेटा अरुण इलेक्ट्रिकल का काम करता था और 28 मई की सुबह रोज की तरह काम पर निकला था। लेकिन रात तक वह घर नहीं लौटा। अगली सुबह दो अज्ञात युवक घर आए और अरुण की हत्या की सूचना दी।
अरुण का शव स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की मित्र निवास कॉलोनी में मिला था। शरीर पर चाकू के कई निशान थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में किसी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे चाकू मारा गया।

पुलिस को एक संदिग्ध का नाम भी मिला है – उत्तम सोलंकी, जो अब उज्जैन में रह रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उत्तम और अरुण पहले मित्र थे, लेकिन बाद में दोनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए थे।
परिजन ने बताया कि हत्या के दिन शाम करीब 7:30 बजे एक अज्ञात युवक अरुण की बाइक (MP 43 BB 3691) लेकर घर आया और घर के बाहर सामान की थैली व लाइटें रखकर बाइक लेकर वापस चला गया। यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि बाइक लेकर भागने वाला युवक ही हत्या में शामिल हो सकता है।
परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि हत्या स्थल कालिका माता मंदिर से महज 500 फीट की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद आरोपी अब तक फरार है।
परिजनों की मांग:
- आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए
- घटनास्थल और आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएं
- मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए उच्चस्तरीय जांच हो
हत्या के पांच दिन बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिजनों की मांग है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए