रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: बकरीद पर्व से पहले गोवंश की तस्करी और संभावित वध की आशंका को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के गो रक्षा विभाग ने शुक्रवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस को सख्त निर्देश जारी करने की मांग की गई।

ज्ञापन में विहिप ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति, स्वास्थ्य परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन कुछ स्थानों पर बकरीद जैसे पर्वों पर गोवंश की अवैध तस्करी और वध की घटनाएं बढ़ जाती हैं। परिषद ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए, तो गोरक्षक सड़कों पर उतरकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रमुख पदाधिकारी:
इस अवसर पर विहिप के जिला अध्यक्ष राधेश्याम रावल, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास, सह संयोजक मुन्नू कुशवाहा, गो रक्षा प्रमुख योगेश चौहान, बजरंग दल गो रक्षा प्रमुख डिंपल प्रजापत, सह प्रमुख गजनेंद्र शक्तावत, प्रचार प्रमुख मोंटी जायसवाल, सह प्रमुख रिक्की सेन और धर्म प्रसार प्रमुख बालाजी गुर्जर मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की कि जिले में गोवंश की ढुलाई और वध पर सख्त निगरानी रखी जाए। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि कई राज्यों में बकरीद पर गोवंश ढुलाई को लेकर दी जाने वाली ढील इस बार न दी जाए।
विहिप ने स्पष्ट किया कि हिंदू समाज गोवंश की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर गोवध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए