रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम के कालिका माता मंदिर परिसर में 9 दिन पहले हुई 21 वर्षीय युवक अरुण असावरा की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मृतक ने आरोपी की महिला मित्र को फोन किया था, जिससे नाराज होकर उसके दोस्त ने शराब के नशे में चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है।


29 मई को मिला था युवक का शव
शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित मित्र निवास कॉलोनी में 29 मई की सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का खून से लथपथ शव मिला था। मृतक की पहचान अरुण (21) पिता मनोहरलाल असावरा निवासी रत्नेश्वर रोड के रूप में हुई। शव पर चाकू के कई निशान थे।

📹 सीसीटीवी में कैद हुआ अरुण का संघर्ष
जांच के दौरान पुलिस को कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों से अहम सुराग मिला, जिसमें अरुण जान बचाकर भागता नजर आया। चाकू लगने के बाद वह करीब 100 मीटर दूर खाली प्लॉट तक दौड़ता हुआ गया, जहां अधिक रक्तस्राव के कारण उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी उज्जैन से फरार मिला
पुलिस ने मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ की तो शक की सुई उत्तम सोलंकी (20) निवासी उज्जैन पर जाकर टिक गई। आरोपी घटना के बाद अरुण की बाइक लेकर उज्जैन भाग गया था और वहां से भोपाल ट्रेन से चला गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्रकी मदद से भोपाल में उसकी लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
“गर्लफ्रेंड को फोन क्यों किया” – इसी बात पर किया खून
एसपी अमित कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि 28 मई की रात उत्तम सोलंकी और अरुण ने डोसी गांव स्थित शराब दुकान पर शराब पी। इसके बाद दोनों कालिका माता मंदिर के पास चौपाटी पर पहुंचे। वहां अरुण ने उत्तम की महिला मित्र को फोन किया, जिससे उत्तम नाराज हो गया। नशे में दोनों में विवाद हुआ और उत्तम ने चाकू से अरुण पर हमला कर दिया।
आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं केस
उत्तम सोलंकी मूल रूप से रतलाम के खातीपुरा में रहता था, लेकिन करीब दो साल पहले उज्जैन के सिंधी कॉलोनी, बागपुर में बस गया। स्टेशन रोड थाने में उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए