रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के ढोढर क्षेत्र में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार में दौड़ता एक ट्रॉला (NL 01 AH 0729) बेकाबू होकर पुलिस चौकी में जा घुसा। यह हादसा जावरा-मंदसौर फोरलेन पर सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। ट्रॉला चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन डिवाइडर तोड़कर सड़क की दूसरी ओर पहुंच गया।


हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पुलिस चौकी का गेट टूट गया और अंदर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रॉला पूरी तरह खाली था और जावरा से मंदसौर की ओर जा रहा था।
नशे में था चालक?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि ट्रॉला चालक नशे की हालत में था। घटना के समय पुलिस चौकी के पास यात्री प्रतीक्षालयमें कुछ ही लोग मौजूद थे। सुबह का समय होने के कारण भीड़ कम थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रॉला को हटवाया गया। चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और ट्रॉला मालिक से भी संपर्क किया जा रहा है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए