पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जिलों की कार्यकारिणी का गठन किया गया। रतलाम जिले में दो दायित्वों की घोषणा हुई। जिसमें नगर की भाजपा नेत्री श्रीमती दिव्या चंदन शर्मा को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संयोजक के पद पर श्रीमती अनिमा शर्मा की नियुक्ति की गई। नियुक्ति पर सभी ने हर्ष जताया। दायित्व मिलने के बाद दिव्या शर्मा ने बताया की 11 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय जनसंख्या दिवस है। इस दिन पूरे देश में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के कार्यकर्ता हर साल जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करवाने के लिए ज्ञापन सौंपते आ रहे। रतलाम जिले में भी 11 जुलाई को कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
आपको बता दे जनसंख्या समाधान फाउंडेशन एक संस्था है। जो भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए कई वर्षों से प्रयासरत है। संस्था द्वारा समय समय पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए सरकार से मांग की जा रही है। जो आज भी निरंतर जारी है। संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक इंद्रेश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण मुरारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग वंदना त्यागी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, प्रदेश संयोजक अलंकार जैन अधिवक्ता, महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती हेमांगी अरोरा अधिवक्ता है। संस्था के द्वारा मध्यप्रदेश के सभी 55 जिलों में महिला विंग की जिला अध्यक्ष व संयोजकों की नियुक्ति की गई।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में स्पीड ब्रेकर पर कार बेकाबू, डिवाइडर से टकराकर पलटी; VIDEO में कैद हुआ हादसा
- Ratlam News: किस्तें जमा करने के बाद भी मोबाइल लॉक, विरोध पर युवक से मारपीट; 300 से ज्यादा लोग धरने पर बैठे
- MP News: लाड़ली बहना योजना पर हाईकोर्ट में याचिका, ₹1500 की किस्त रोकने की मांग; सरकार से 4 हफ्ते में जवाब