पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। बजरंग दल के सेवा सप्ताह का समापन रविवार को हुआ। बजरंगदल ने नर सेवा नारायण सेवा और समरसता के भाव से 24 से 30 जून तक सेवा सप्ताह मनाया। सेवा सप्ताह के दौरान रतलाम ज़िले मे अनेक स्थानों पर बजरंगदल कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं नि:शुल्क दवा वितरण, सीबीसी जांच कर घर पहुंचाना, शुगर व ब्लड प्रेशर जांच, पौधा रोपण, मुक्तिधाम की साफ सफाई, गौशाला में साफ सफाई एवं गौ माताओं के लिए चारा – पानी की व्यवस्था जैसे कई कार्य किए गए। पूरे सप्ताह भर जिले के प्रत्येक प्रखंड में जनता के बीच सेवा कार्य किए गए।
सेवा सप्ताह के समापन के दौरान जिला संगठन मंत्री सुखदेव पांचाल, विहिप जिलाध्यक्ष दीपक व्यास, जिला मंत्री गौरव शर्मा, सहमंत्री अक्षय गोमे, बजरंगदल जिला संयोजक मुकेश व्यास, सहसंयोजक आशु टांक, मठ मंदिर प्रमुख मोंटी जायसवाल, सुनील राठौड़, लखन वर्मा, कृष्णा भामा, दीपक प्रजापत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News
- BREAKING MP News: मध्य प्रदेश में बस किराया बढ़ा, पांच साल बाद लागू हुई नई दरें; जानिए किस बस का कितना बढ़ा किराया
- BREAKING UPI पेमेंट रहेगा फ्री, लेकिन दुकानदारों पर लग सकता है MDR! संसद में पेश नए बिल से क्या बदल सकता है?
- अगस्त में कब मिलेगी Ladli Behna Yojana की अगली किस्त? जानिए भुगतान की संभावित तारीख और जरूरी शर्तें