पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व नगर के सभी गली मोहल्ले सजाए जा रहे है। लोग अपने आराध्य प्रभु श्री राम के स्वागत सत्कार की तैयारियों में जुट गए है। हिंदू संगठनों ने मेरा शहर मेरी अयोध्या जैसे कार्यक्रम जारी रखे हुए। जिसमें लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। बाजारों में सजावट की कई वस्तुएं भी उपलब्ध है जिनकी बिक्री भी जोर शोर से हो रही है। ऐसे में दुकानदार अब मनमाने दाम पर सामग्री बेचकर आस्था को अवसर बनाने में लगे है। 100 रुपये के झंडे बाजार में 200 में बेचे जा रहे है। शुक्रवार को रतलाम विहीप-बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बाजार में निकलकर ऐसे दुकानदारों को समझाइश दी। कार्यकर्ताओं ने शहर के माणकचौक, स्टेशन रोड, दो बत्ती, न्यू रोड आदि प्रमुख बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों से संपर्क किया। साथ ही आम जन को भी दोगुने दाम पर वस्तु नहीं खरीदने का आग्रह किया। लोगों से अपील भी की है कि ऐसे दुकानदारों की सूचना तुरंत दे।

विहीप के मठ मंदिर प्रमुख मोंटी जायसवाल ने बताया लोगों से लगातार शिकायतें मिल रही थी। इसलिए ऐसे दुकानदारों को समझाइश देने के लिए आज बाजारों में निकले। उनसे निवेदन किया की हिन्दू धर्म की आस्था का सम्मान करते हुए वाजिब दाम में वस्तुओं का विक्रय करे। अगर ऐसा नहीं कर सकते है तो वे अपनी दुकानें हटा लें। जिससे शहर का प्रत्येक व्यक्ति 22 जनवरी के दिन को धूमधाम से मना सके। सभी को एक दाम तय करने की सलाह दी गई है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन बंजारा, जिला मंत्री गौरव शर्मा, जिला संयोजक मुकेश व्यास मामा, जिला सह संयोजक आशु टांक, सेवा प्रमुख अनिल रौतेला, विद्यार्थी प्रमुख कृष्णा भामा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल