पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। राजमहल का मुख्य द्वार यानी घंटाघर अब अपने नए स्वरूप में तैयार है। 30 सितंबर को विधिवत इसका लोकार्पण जन प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। इससे पहले महापौर प्रहलाद पटेल ने अनंत चतुर्दशी पर मुख्य द्वार का विधि विधान से पूजन – अर्चन किया। इसके पीछे कारण अनंत चतुर्दशी के अगले दिन से श्राद्ध पक्ष का शुरू होना है। सनातन संस्कृति के अनुसार श्राद्ध पक्ष में शुभ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। और 30 सितंबर को श्राद्ध का दूसरा दिन रहेगा। उस दिन लोकार्पण तो होगा मगर किसी प्रकार का कोई पूजन नहीं।
आपको बता दे कि राजमहल का मुख्य द्वार का जीर्णोद्धार शहर विधायक चेतन्य काश्यप एवं नगर निगम निधि से हुआ है। पूजन के मौके पर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, निमिष व्यास, क्षेत्रिय पार्षद धर्मेन्द्र व्यास आदि मौजूद रहे।

30 सितम्बर को उठेगा पर्दा , 1 अक्टूबर को हेरिटेज वॉक :
घंटाघर का लोकार्पण कार्यक्रम 30 सितंबर को शाम 7 बजे किया जाएगा। जिसमें शहर विधायक चेतन्य काश्यप मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान भव्य आतिशबाजी व भव्य विद्युत सज्जा की जायेगी। इसके अलावा 1 अक्टूबर रविवार को सुबह 9 बजे रतलाम हेरिटेज संस्था द्वारा हेरिटेज वॉक का आयोजन महलवाड़ा से गुलाब चक्कर तक किया जाएगा।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध