निर्विघ्न मना त्यौहार : ईद मिलादुन्नबी जुलूस और गणेश विसर्जन शांति से संपन्न, पुलिस की रही चाकचौबंद व्यवस्था

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रात में इस रूट से निकलेंगे परंपरागत अखाड़े और झांकिया, देखे तैयारियों का वीडियो

पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। शहर में अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार एक ही दिन एक साथ संपन्न हुआ। हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मावलंबीयों ने अपने परंपरागत तौर तरीके से त्यौहार मनाया।  हिंदू समाज का अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन का क्रम दिनभर चलता रहा, वहीं दूसरी और मुस्लिम समाज का ईद मिलादुन्नबी पर भव्य जुलूस भी तय रूट से शांति पूर्वक निकला।  दोनों ही त्यौहारों को शांति व सौहाद्र के साथ संपन्न करवाने का जिम्मा पुलिस पर था। इसको लेकर रतलाम पुलिस खासी सतर्क रही। पुलिस की बेहतर व्यवस्था से शहर में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी वहीं ट्रैफिक भी दुरुस्त रहा। नागरिकों ने इसके लिए सोशल मीडिया पर पुलिस की जमकर सराहना भी की। आपको बता दे की रतलाम सांप्रदायिक लिहाज से प्रदेश में काफी संवेदनशील माना जाता है। यही कारण है कि इस बार पुलिस के लिए दोनों त्यौहार एक साथ शांति से संपन्न करवाना एक चुनौती पूर्ण कार्य था। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से गणेश विसर्जन के लिए प्रतिमाएं निकली जो कि कालिका माता व हनुमान ताल पर विसर्जित की गई। मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने कई प्रकार की खाने की वस्तुएं वितरित की। पुलिस अब रात की तैयारियों में जुट चुकी है।

पुलिस फोर्स को जरूरी दिशा निर्देश देते एसपी लोढा

रतलाम एसपी राहुल कुमार लोढा दिन भर राउंड पर रहे। साथ ही एएसपी राकेश खाखा और सीएसपी अभिनव बारंगे ने जुलूस और विसर्जन यात्राओं पर नजर रखे हुए थे। पुलिस अब रात में निकलने वाली झांकियों और अखाड़ों की तैयारियों में जुट चुकी है। एसपी राहुल कुमार लोढा ने पब्लिक वार्ता को बताया की व्यवस्थाएं बेहतर रहे इसके लिए हर जरूरी प्रयास किया गया है। दोपहर में जुलूस व विसर्जन जन सहयोग से पुरा हुआ। इसी तरह रात में भी व्यवस्थाएं बेहतर बनी रहे इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। पुलिस फोर्स हर पॉइंट पर तैनात रहेगा।

देखिए अखाड़ों की तैयारियां

रात को दिखाएंगे करतब, तैयारियां पुरी
शहर में इस बार 10 से अधिक झांकियां निकाली जा रही हैं। साथ ही एक दर्जन से अधिक व्यायामशालाओं के 10 हजार से अधिक कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। बड़ो के साथ ही नन्हें पहलवान भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
सभी झांकियां व अखाड़े अपने-अपने क्षेत्र से देर शाम को निकलेंगे। सभी झांकियां लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, शहीद चौक, धानमंडी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनीचौक, चौमुखीपुल, घासबाजार, डालूमोदी बाजार से होकर गुजरेंगी। झांकियों के कारवां के दौरान सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल तैनात रहेगा। सुबह करीब 9 बजे झांकियों व अखाड़ों का विसर्जन होगा।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *