भोपाल- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। MP College Admission 2025: मध्य प्रदेश में कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई 2025 से शुरू होने जा रही है। इस बार विद्यार्थियों को एक नई प्रणाली के तहत पंजीयन करना होगा, क्योंकि अब रजिस्ट्रेशन MP Online के माध्यम से नहीं, बल्कि एक नए पोर्टल से किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

12वीं के परिणाम के तुरंत बाद शुरू होगी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट 10 मई से पहले घोषित किए जाने की संभावना है। इसके बाद ही कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया 15 मई से शुरू की जाएगी।
जिलेवार नोडल अधिकारी नियुक्त
प्रवेश प्रक्रिया को सुचारु बनाने के लिए हर जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। ये अधिकारी छात्रों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उच्च शिक्षा संचालनालय से समन्वय बनाए रखेंगे। नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे “कॉलेज चलो अभियान” के तहत तय दिशानिर्देशों का पालन कराएं और प्रतिदिन की रिपोर्ट अतिरिक्त संचालक को भेजें।

ऑनलाइन काउंसलिंग और हेल्पलाइन सुविधा
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस बार ऑनलाइन काउंसलिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। विद्यार्थी एक विशेष पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकेंगे और पसंदीदा कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग ने टोल-फ्री नंबर 18008908399 और हेल्पलाइन नंबर 8000063632 जारी किए हैं।
कॉलेज चलो अभियान से मिलेगी जानकारी
छात्रों को एडमिशन से जुड़ी जानकारी और सहायता “कॉलेज चलो अभियान” के तहत दी जाएगी। यह अभियान प्रदेशभर में सक्रिय रहेगा और छात्रों को समय रहते जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा