रतलाम जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों के बीच प्रशासन ने पेट्रोल पंपों पर स्टॉक का सत्यापन किया। कलेक्टर के निर्देश पर अधिकारियों ने जांच कर आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बताया।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है।
वीडियो देखे

जांच के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी हुई है। आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों में आकर पैनिक खरीदारी न करें।
प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे केवल वाहनों में ही पेट्रोल-डीजल भरें। किसी भी स्थिति में ड्रम या बोतल में ईंधन नहीं दिया जाएगा, ताकि अनावश्यक जमाखोरी पर रोक लगाई जा सके।
विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नायब तहसीलदार पिन्की साठे ने साक्षी पेट्रोल पंप रतलाम का निरीक्षण किया, वहीं तहसीलदार रतलाम शहर ऋषभ ठाकुर ने पटेल पेट्रोल पंप पर स्टॉक की स्थिति का जायजा लिया।
इसके अलावा तहसीलदार बाजना मनीष जैन ने बाजना क्षेत्र के पेट्रोल पंपों की जांच की। एसडीएम जावरा सुनील जयसवाल और एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों पर स्टॉक का सत्यापन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जिले के सभी क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए