प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने ली बैठक, आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर रतलाम में
पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। भाजपा के फायरब्रांड नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आएंगे। इस दौरान वे रतलाम समेत आसपास के कुल 17 प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से अपील करेंगे। प्रधानमंत्री की सभा रतलाम शहर के नजदीक ग्राम बंजली में आयोजित की जाएगी। पीएम के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। तय कार्यक्रम के अनुसार पूरे आयोजन में प्रधानमंत्री मोदी दो घंटे का समय देंगे, जिसमें एक घंटे तक वह सभा को संबोधित करेंगे। व्यवस्था इस तरह से की जा रही है कि बंजली हवाई पट्टी से सभास्थल पर प्रधानमंत्री मोदी खुली जीप में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए पहुंचेंगे। मोदी की सभा में नीमच जिले की तीन, मंदसौर की चार, रतलाम की पांच विधानसभा सहित बड़नगर, बदनावर, खाचरौद, महिदपुर, झाबुआ विधानसभा के प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।
रतलाम में होने जा रही सभा की तैयारियों के संबंध में भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। काश्यप ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आ रहे है। वे बंजली में सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में रतलाम सहित 9 विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। इसमें प्रधानमंत्री जी की सभा को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में सभा के विभिन्न कार्यों हेतु पदाधिकारियों में कार्य विभाजन भी किया गया। इस दौरान प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


आज केंद्रीय मंत्री तोमर आएंगे :
भारतीय जनता पार्टी चुनाव समिति संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर 2 नवंबर को रतलाम आएंगे। वे शाम 6 बजे सज्जनप्रभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा की तैयारियों को लेकर विधानसभा प्रत्याशियों एवं पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 7.30 बजे विसाजी मेंशन पर त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस प्रकार रहेगा पूरा कार्यक्रम :
भाजपा के संगठन स्तर पर जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार प्रधानमंत्री मोदी चार नवंबर को हेलीकाप्टर से दोपहर 1:50 बजे बंजली हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे। 2.20 बजे हवाई पट्टी पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। 2.30 बजे खुले वाहन में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार कर 2.45 बजे मंच पर पहुंचेंगे। जनसभा को संबोधित करने के बाद 3.45 बजे मंच के पीछे कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह बंजली हवाई पट्टी से 3.55 बजे इंदौर के लिए रवाना होंगे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल