रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नवरात्रि के पावन अवसर पर डोसीगांव स्थित नव युवा मंच परिवार द्वारा भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन लगातार 20वें वर्ष संपन्न हो रहा है, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बन चुका है।

समिति के सदस्य सोहम कटारिया ने बताया कि इस वर्ष गरबा पंडाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सजाया गया है। पंडाल में भारत माता, आरएसएस के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, गुरुजी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह, आदिवासी नायक टांट्या मामा, राणा पूंजा भील तथा चार साहिबजादों के चित्र लगाए गए हैं। ये प्रेरणादायी झांकियां श्रद्धालुओं और आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
हर वर्ष की तरह इस बार भी क्षेत्र की बालिकाओं ने गरबा नृत्य प्रस्तुत कर नवरात्र उत्सव को जीवंत बना दिया। स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज़ से आने वाले श्रद्धालु भी इस भव्य आयोजन का आनंद ले रहे हैं।

फोटो – गरबा पंडाल में मौजूद आयोजन समिति के सदस्य
Latest News
- रॉयल कॉलेज में छात्रों को मिले करियर बनाने के टिप्स, ट्रैफिक डीएसपी ने समझाया जिंदगी बचाने का मंत्र
- Ratlam News: रतलाम में सट्टेबाजों पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार; शहर में निकाला जुलूस, पुराने मामले भी खंगाले जा रहे
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा