रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नवरात्रि पर्व पर शहर में गरबा और भक्तिमय कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। इसी कड़ी में हाकिमवाड़ा क्षेत्र की शत्रु संवार नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा महाअष्टमी पर दुर्गा वाहिनी के तत्वावधान में भव्य शस्त्र गरबा रास – 2025 का आयोजन किया गया। यह परंपरा लगातार 52 वर्षों से धूमधाम के साथ निभाई जा रही है।

समिति के आयोजक धर्मेंद्र शर्मा, भरत शर्मा (पत्रकार), चैतन्य शर्मा, तपन भैया, अशोक भल्ला, अंकुश शर्मा, मेहुल सिंह राणावत और मोनू राजवत सहित सदस्यों ने बड़े स्तर पर पांडाल सजाकर मां अंबे का आकर्षक श्रृंगार किया।
मंगलवार को गरबा रास से पूर्व माता रानी की पूजन-अर्चना हिंदुत्व प्रहरी प्रकाश शर्मा सवारियां के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। इसके बाद बड़ी संख्या में आरधिकाओं ने पारंपरिक परिधानों में उत्साह और उमंग के साथ गरबा रास कर मां दुर्गा की आराधना की।

हाकिमवाड़ा क्षेत्र का यह गरबा महोत्सव हर साल भक्तों और गरबा प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत