रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के सैलाना स्थित शासकीय महाविद्यालय में सोमवार दोपहर उस समय हंगामा हो गया, जब एक छात्र पर सोशल मीडिया पर फर्जी नामों से आईडी बनाकर छात्राओं से बातचीत करने और बिना अनुमति वीडियो बनाने के आरोप लगे। बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी कॉलेज परिसर पहुंचे और मामले को लेकर आपत्ति जताई। सूचना पर सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा की दृष्टि से आरोपित छात्र को थाने ले जाया गया।
WATCH VIDEO

आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष का छात्र कामरान (निवासी सरवन) ने इंस्टाग्राम पर पांच से अधिक आईडी बना रखी थीं, जिनमें कुछ हिंदू नामों से और कुछ लड़कियों के नाम से थीं। आरोप लगाने वालों के अनुसार वह स्वयं को हिंदू बताकर छात्राओं से चैट करता था और कॉलेज परिसर में बिना अनुमति वीडियो भी बनाता था। इस दौरान मोबाइल में आपत्तिजनक सामग्री मिलने और कुछ डेटा डिलीट किए जाने का भी दावा किया गया।
पुलिस कार्रवाई और जांच
थाना प्रभारी पिंकी आकाश ने बताया कि आरोपित पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उसका मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल किसी छात्रा की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। बजरंग दल की ओर से दिया गया आवेदन लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपित को एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कॉलेज प्राचार्य ने बताई घटना की कड़ी
महाविद्यालय के प्राचार्य डीके पाटीदार के अनुसार, सोमवार को एनएसएस रैली के बाद श्रमदान चल रहा था। इसी दौरान करीब 12:15 बजे एक छात्र प्राचार्य कक्ष की ओर भागते हुए आया। स्टाफ के पहुंचने पर बीए प्रथम वर्ष का छात्र कामरान कार्यालय में मौजूद था। उसने बताया कि कुछ बाहरी लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी बीच कुछ लोग कॉलेज गेट पर पहुंचे और छात्र को सौंपने की मांग करने लगे। स्टाफ ने समझाइश दी और पुलिस को सूचना दी।
वीडियो वायरल, शांति व्यवस्था बहाल
कॉलेज में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शांति व्यवस्था बनाए रखी।
नोट: मामले में लगाए गए सभी आरोप जांचाधीन हैं। पुलिस फोरेंसिक रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?