रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के व्यस्त दो बत्ती चौराहे पर शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सब्जियों से भरे लोडिंग वाहन और ऑटो रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें ऑटो सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु किया गया।

लोडिंग वाहन पलटने से सड़क पर सब्जियां बिखरीं
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोडिंग वाहन लोकेंद्र भवन की ओर से आ रहा था। जैसे ही वह दो बत्ती चौराहे पर पहुंचा, सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन पलट गया और पास खड़ी ठेला गाड़ियों को भी चपेट में ले लिया। हादसे के चलते सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और कुछ समय के लिए यातायात अवरुद्ध हो गया।

घटना में घायल हुए लोग
हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है:
- रेहान (65) पति साकिर
- साकिर (71) पिता सुफद्दीन
- खरतजा (30) पिता हुसैन, निवासी कसारी बाजार, रतलाम
- कुलदीप (40) पिता मनोहरलाल, ऑटो चालक, निवासी धभाई जी का वास
घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस कर रही जांच
स्टेशन रोड थाना पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की वजह से सुबह का ट्रैफिक प्रभावित हुआ, जिसे थोड़ी देर बाद सामान्य कर दिया गया।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत