रतलाम सायबर सेल ने 100 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर करीब 20 लाख रुपए के मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए। जानिए पूरी खबर और पुलिस की अपील।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: गुम हुए मोबाइल फोन से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए रतलाम पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में सायबर सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 100 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर करीब ₹20 लाख मूल्य के मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंप दिए।
वीडियो देखे

इस अभियान का संचालन पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में किया गया। सायबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जांच कर मोबाइल फोन को ट्रेस किया।
कई जिलों से बरामद हुए मोबाइल
बरामद मोबाइल रतलाम के साथ-साथ इंदौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन और झाबुआ सहित विभिन्न जिलों से प्राप्त किए गए। जांच में यह भी सामने आया कि कई मोबाइल रास्ते में गिरे हुए मिले थे, जिन्हें लोगों ने अनजाने में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था।
पुलिस ने ऐसे लोगों को समझाइश दी कि भविष्य में किसी का मोबाइल मिलने पर उसे तुरंत नजदीकी थाने में जमा कराएं।
इन कंपनियों के मोबाइल शामिल
बरामद मोबाइल में प्रमुख ब्रांड जैसे सैमसंग, वीवो, रियलमी, रेडमी, ओप्पो और एप्पल के स्मार्टफोन शामिल हैं।
सायबर फ्रॉड को लेकर भी किया जागरूक
सायबर सेल टीम ने मोबाइल धारकों को मोबाइल सुरक्षा और सायबर फ्रॉड से बचाव के उपायों की भी जानकारी दी, ताकि भविष्य में वे किसी भी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित रह सकें।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस अभियान में निरीक्षक अमित कोरी, उप निरीक्षक जीवन बारिया सहित सायबर सेल की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी पुलिस विभाग ने सराहना की है।
पुलिस की अपील
रतलाम पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को कोई गुम मोबाइल फोन मिलता है, तो उसे अपने पास रखने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराएं। ऐसा करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा और सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का शव घर के बरामदे में मिला, सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान
- BREAKING संत कमल किशोर नागर को धमकी से आक्रोश, रतलाम नागर समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- BREAKING Ratlam News: आधी रात शहर सराय की सड़क से फूटा पानी, पाइपलाइन लीकेज से सड़क का हिस्सा उठा