Ratlam News: बाजना पुलिस का बड़ा खुलासा: 72 घंटे में हत्या और लूटकांड का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में हत्या और लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, पुलिस की विशेष टीम की बड़ी कार्रवाई।

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र में हुई हत्या और लूट की दो गंभीर घटनाओं का पुलिस ने महज 72 घंटे में खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

वीडियो देखे

माही नदी पुल पर लूट की वारदात

13 अप्रैल 2026 को बांसवाड़ा निवासी कादर खान अपनी पुत्री के साथ जावरा से शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान रतनगढ़पीठ स्थित माही नदी पुल पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू दिखाकर उनसे लूटपाट की।

बदमाशों ने 20 हजार रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज, सोने-चांदी के जेवर, कपड़ों से भरा बैग और अन्य सामान लूट लिया। इस मामले में बाजना थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

डीजे विवाद में युवक की हत्या

दूसरी घटना 14 अप्रैल 2026 की है, जहां देवीपाड़ा गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने सुनील झोड़िया पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की विशेष टीम ने किया खुलासा

दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी नीलम बघेल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

  • निलेश झोड़िया (निवासी चिकनी)
  • शंभु भाभर (निवासी रतनगढ़ पीठ)
  • सुभाष सिंगाड़ (निवासी पिपलीपाड़ा)
  • तोलु खराड़ी (निवासी मलवासी)

फरार आरोपी: अश्विन कटारा (निवासी केलदा, थाना शिवगढ़)

जप्ती और पुलिस टीम की भूमिका

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 2 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। इस पूरे ऑपरेशन में बाजना, रावटी और सरवन थाना पुलिस सहित कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।