रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: थाना रावटी पुलिस ने लगातार हो रही लूट और चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2 नाबालिग सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹1,06,000 से अधिक का मशरूका बरामद किया है।

वीडियो देखे
घटनाओं की शुरुआत 2 अक्टूबर 2025 की रात से हुई, जब अज्ञात आरोपियों ने रवि डामर निवासी रानीसिंग के घर की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और परिवार को धमकाते हुए ₹60,000 नकद और चांदी के आभूषण (कड़ा, हाथफूल, मंगलसूत्र, बिछुड़ी आदि) चोरी कर लिए। इसके बाद 5 अक्टूबर की रात को निलेश सोनी की दुकान का शटर उचकाकर ₹7,000 नकद और चांदी की झुमकियां चोरी की गईं। 9 अक्टूबर को मुकेश मालीवाड़ और सुनील मचार की गुमटियों के ताले तोड़कर नकली आभूषण, कपड़े और अन्य सामग्री चोरी की गई थी।

इन घटनाओं पर थाना रावटी में अपराध क्रमांक 464/2025, 465/2025 और 469/2025 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा और एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक मंडलोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
फिंगर प्रिंट टीम, सायबर सेल और थाना रावटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए। मुखबिर की सूचना और सतत निगरानी के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने दो अन्य साथियों सहित तीनों वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया गया।
बरामद सामग्री में शामिल हैं:
- ₹22,000 नगद
- चांदी के आभूषण (कड़े, चूड़ियां, बिछुड़ी, मंगलसूत्र, झुमकियां आदि)
- नकली चांदी के आभूषण, रिबन, क्रिम, लिपस्टिक, कपड़े (पेंट–शर्ट) आदि
गिरफ्तार आरोपी:
- मुकेश पिता रमेश गरवाल (26), निवासी ग्राम रानीसिंग
- राकेश पिता गंगाराम गरवाल (26), निवासी ग्राम रानीसिंग
- अन्य 2 विधि विरुद्ध बालक
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उनि. पी.एस. हटिला, उनि. एम.आई. खान, सउनि गणेश शर्मा सहित प्र.आर. बद्रीलाल चौधरी, आतीश धानक, महेश ठाकरे, प्रकाश सिंघल, आर. महेश मैडा, अवधैश परमार, राहुल मेडा, बहादुर डांगी, सुरेंद्र राठौर, निलेश कटारा, प्रेमप्रकाश कटारा, दिनेश खराड़ी (एसडीओपी कार्यालय सैलाना) एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल