रतलाम के सिविक सेंटर क्षेत्र में गाय का कटा सिर और अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासन और नगर निगम पर लापरवाही के आरोप लगे, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के सिविक सेंटर क्षेत्र में गुरुवार को गाय का कटा सिर और अन्य अवशेष मिलने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए सड़क पर बैठकर चक्काजाम शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वीडियो देखे

मौके पर पहुंचकर भड़के कार्यकर्ता
प्रदर्शनकारी गनी शक्तावत ने बताया कि उन्हें पहले केवल गौ अवशेष मिलने की सूचना मिली थी, लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जो स्थिति सामने आई, उसने सभी को झकझोर दिया। उनके अनुसार यह केवल अवशेष नहीं, बल्कि गाय के शरीर का आधा हिस्सा था। उन्होंने कहा कि रतलाम में इस तरह की यह दूसरी घटना है और अब तक प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाया है।
कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन हर बार केवल आश्वासन देकर मामले को शांत कर देता है, जबकि जमीन पर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने नगर निगम पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निगम सड़क से गायों को पकड़कर अवैध रूप से छोड़ देता है, जिससे इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं।
जान से मारने की धमकियों का आरोप
गौ रक्षा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि जब तक गाय के पूरे अवशेष बरामद नहीं किए जाते और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि थाने में आवेदन देने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती।
लोकेंद्र टॉकीज से सैलाना बस स्टैंड तक बढ़ा प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी लोकेंद्र टॉकीज चौराहे से सैलाना बस स्टैंड की ओर मार्च निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। इसके बाद कार्यकर्ता दोबारा सड़क पर बैठ गए और नगर निगम कमिश्नर को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रभारी सीएसपी अजय सारवान, एसडीओपी किशोर पाटन वाला, ट्रैफिक डीएसपी आनंद सोनी सहित शहर के चारों थाना प्रभारी मौके पर मौजूद रहे। वहीं एसडीएम आर्ची हरित और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी हालात संभालने में जुटे रहे।
अवैध झोपड़ियों पर उठे सवाल
जिस क्षेत्र में गाय के अवशेष मिले हैं, वह नगर निगम और निजी जमीन का हिस्सा बताया जा रहा है। यहां एक समुदाय विशेष के घुम्मड़/साठिया समुदाय के लोगों द्वारा अवैध झोपड़ियां बनाकर रहने की बात सामने आई है। हिंदू संगठनों ने इसी समुदाय के कुछ लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब एक साल पहले भी इसी इलाके में ऐसा ही मामला सामने आया था। उस समय प्रशासन ने सात दिन के भीतर अवैध झोपड़ियां हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई।
प्रशासन ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि सात दिन के भीतर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध झोपड़ियों को हटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। वहीं पशु चिकित्सा विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर मिले अवशेषों की जांच कराई जा रही है।
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Latest News
- BREAKING रतलाम चाकूबाजी केस: इंदौर से दबोचा गया मुख्य आरोपी बाबर पठान, वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
- Ratlam News: रतलाम फायरिंग केस: सराफा व्यापारी के घर गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 1 करोड़ की वसूली के लिए 40 लाख की सुपारी का खुलासा
- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर रतलाम में अभाविप का प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान