रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: आबकारी विभाग ने शहर में अवैध ताड़ी विक्रय और खुले में शराब सेवन पर सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार रात चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में बाजना बस स्टैंड क्षेत्र से 15 लीटर अवैध ताड़ी जब्त की गई। ताड़ी को बाइक की डिग्गी और बाल्टी में छिपाकर रखा गया था।

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे और एसएन शिंगनाथ के नेतृत्व में की गई। टीम ने बाजना बस स्टैंड के पास आरोपी चेनू के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान प्लास्टिक की थैलियों में रखी ताड़ी जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ अवैध ताड़ी बेचने का मामला दर्ज किया गया है।
शराब दुकानों के बाहर भी कार्रवाई

आबकारी विभाग ने शहर की विभिन्न कंपोजिट मदिरा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानों के आसपास रोड और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले लोगों पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किए गए।
जांच इन स्थानों पर हुई:
- सज्जन मिल
- बड़बड़
- साला खेड़ी
- पावर हाउस
- स्टेशन रोड स्थित शराब दुकानें
अधिकारियों ने दुकान संचालकों को चेतावनी दी कि दुकानों के सामने गंदगी नहीं होनी चाहिए और यह सुनिश्चित करें कि ग्राहक आसपास शराब न पिएं।
अभियान जारी रहेगा
सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी ने कहा कि अवैध ताड़ी विक्रय और परिवहन पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अभियान में उप निरीक्षक वंदना अग्रवाल, सचिन भास्करे, अभिषेक वायकर सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत