रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के व्यस्ततम सराफा बाजार स्थित चांदनी चौक क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंदूक की दुकान में अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के साथ ही दुकान में आग लग गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

WATCH VIDEO
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना तेज था कि आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए। आग की लपटें उठते ही पूरे क्षेत्र में भगदड़ जैसे हालात बन गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक झुलसा हुआ व्यक्ति मदद की गुहार लगाता नजर आ रहा है।

जानकारी के मुताबिक चांदनी चौक स्थित अब्दुल कादरी की आर्म्स दुकान में बंदूकें, कारतूस और अन्य विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। घटना के समय दुकान में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी बारूद पर गिर गई, जिससे विस्फोट हो गया। दुकान के अंदर से खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
फॉरेंसिक विशेषज्ञ यह पता लगाने में जुटे हैं कि विस्फोट बारूद के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत