Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन के बाहर कार में ड्राइवर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। कार से जहरीले पदार्थ के पाउच मिले हैं। जीआरपी जांच कर रही है।
रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर बुधवार सुबह एक कार में ड्राइवर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वाहन अधिकारी विश्राम गृह के सामने खड़ा था। करीब 10:15 बजे वाहन मालिक प्रेमसिंह कार के पास पहुंचे तो बीच वाली सीट पर ड्राइवर हेमंत पिता दातारसिंह का शव मिला।
सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और कार की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान कार में हेमंत के कपड़े, पानी की बोतल और जहरीले पदार्थ के तीन पाउच मिले। कार के अंदर और बाहर उल्टी के निशान भी मिले हैं।

प्रारंभिक जांच में जीआरपी ने जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
तीन दिन से घर नहीं गया था हेमंत
जीआरपी की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की जानकारी भी सामने आई है। परिजनों के अनुसार हेमंत पिछले तीन दिनों से घर नहीं गया था।
हेमंत जिस वाहन को चलाता था, वह रेलवे में अटैच था। इसी वजह से उसका ड्राइविंग के काम से बाहर रहना भी होता था। वाहन मालिक के मुताबिक हेमंत पिछले करीब तीन साल से उनकी गाड़ी चला रहा था।
कार में मिले जहरीले पदार्थ के पाउच
मौके पर पहुंची जीआरपी ने कार की बारीकी से जांच की। हेमंत का शव कार की बीच वाली सीट पर मिला। जांच के दौरान कार से उसके कपड़े, पानी की बोतल और जहरीले पदार्थ के तीन पाउच बरामद हुए।
पुलिस को कार के अंदर और बाहर उल्टी के निशान भी मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक तौर पर जहरीला पदार्थ खाने की आशंका व्यक्त की गई है।
शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया
मौके पर जांच और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद जीआरपी ने करीब 11:15 बजे शव को ऑटो रिक्शा के जरिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
शव की पहचान होने के बाद हेमंत की पत्नी, मां और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे।
जीआरपी ने शुरू की जांच
शव मिलने की सूचना पर जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, जीआरपी चौकी प्रभारी रामपाल इवने और एसएसएल अधिकारी डॉ. अतुल मित्तल मौके पर पहुंचे।
जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार के अनुसार, प्रारंभिक जांच में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई है और कार से इसके पाउच भी मिले हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।