रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित रोटरी डायलिसिस सेंटर के सामने सती माता–बजरंगबली मंदिर में भव्य अन्नकूट एवं 56 भोग का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सुरेका, विशेष अतिथि शरद जोशी एवं गुरुदेव मनोहरदास बैरागी की उपस्थिति रही।
आध्यात्मिक माहौल और सामूहिक प्रार्थना

- भक्तों ने माता रानी और बजरंगबली के चरणों में आस्था के साथ आराधना की।
- गुरुदेव मनोहरदास बैरागी के सानिध्य में मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु सामूहिक प्रार्थना की गई।
- आरती उपरांत प्रसादी वितरण किया गया, जिससे श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक संतोष एवं गुरु-कृपा का अनुभव किया।
सम्मान समारोह
आयोजक मंडल की ओर से जिला रोगी कल्याण समिति सदस्य गोविन्द काकानी ने सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया। इनमें शामिल रहे —

- समाजसेवी सुरेन्द्र सुरेका
- रेडक्रॉस सोसायटी के नवनिर्वाचित संचालक मंडल सदस्य शरद जोशी
- प्रीतेश गादिया, सुशील मूणत, हेमन्त मूणत
गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं मातृशक्ति शामिल रही, जिनमें प्रमुख रूप से—
महेन्द्र मांदलिया, आशीष संघवी, चेतन व्यास, पप्पू शर्मा, सुनीता तिवारी (पूर्व पार्षद), लखनदास वैष्णव, अनिलदास वैष्णव, रीना पारख, मीना बहन, विरेन्द्र सिंह सिसोदिया, मनीष शर्मा, संस्कार यादव, संजय नाहर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में सूने मकान का ताला तोड़ चोरी, चड्डी-बनियान पहने तीन बदमाश CCTV में कैद
- BREAKING अनुकूल सोनी बने भाजयुमो रतलाम जिलाध्यक्ष, कृष्णा डिंडोर को मिली जिला महामंत्री की जिम्मेदारी
- Ratlam News: रतलाम जेल में बंद बाबर का वीडियो वायरल, मुलाकात कक्ष से रिकॉर्डिंग ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल