रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: JSG एमपी रीजन द्वारा आयोजित नवंबर माह की गतिविधियों के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन JSG उमंग नीमच ग्रुप द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की कई टीमों ने सहभागिता की, जिनमें JSG संगिनी उमंग रतलाम की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एमपी रीजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का विषय प्राकृतिक संपदा एवं ऑपरेशन सिंदूर रखा गया था, जिसके अंतर्गत रतलाम टीम की सदस्याओं ने आकर्षक और प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत किए।
रतलाम टीम की प्रतिभागी सदस्याएँ

- प्रीति जैन
- सरोज चत्तर
- हंसा गादीया
- सुनीता कटारिया
- कल्पना जैन
- स्नेहलता धाकड़
- चंचल जैन
- किरण जैन
- सुनीता डांगी
- रेनू लूनिया
इन सभी कलाकारों ने अपनी सृजनात्मकता और कौशल के दम पर रतलाम का नाम गर्व से ऊँचा किया।
इस उपलब्धि पर ग्रुप अध्यक्ष रेनू लूनिया ने सभी प्रतियोगियों और उमंग परिवार को बधाई दी तथा आयोजन कराने वाले नीमच JSG उमंग ग्रुपऔर निर्णायक मंडल का आभार व्यक्त किया।
इस संबंध में जानकारी ग्रुप सचिव निर्मला पटवा एवं अनिता कोठारी द्वारा साझा की गई।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत