रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर रतलाम जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के काजलिया पाड़ा स्थित जामण नदी के पास एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्राले में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सूरत के सिल्क कपड़ा व्यापारी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

WATCH VIDEO
सूरत से नोएडा शादी में जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, कार (GJ 05 RQ 142) में सवार परिवार गुजरात के सूरत से नोएडा एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। हादसे का समय सुबह लगभग 9 बजे का बताया गया।
चार लोग घायल – पति-पत्नी और दो बच्चे
घायलों की पहचान इस प्रकार है —
- साहिल कुमार (38) पिता संजय कुमार साध – सिल्क कपड़ा व्यापारी
- स्वेनका (35) – पत्नी
- शनय (15) – बड़ा बेटा
- श्यान (4) – छोटा बेटा
एयरबैग खुलने के कारण सभी की जान बच गई, लेकिन एयरबैग पर खून के निशान भी दिखाई दिए।
पुलिस और NHAI की टीम ने चलाया रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस एवं NHAI एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को कार से निकालकर तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
शिवगढ़ थाना प्रभारी अनिशा जैन ने बताया कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। साथ ही ट्राले के ड्राइवर की तलाश भी जारी है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल