रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: नगरा रोड पर पशु आहार खली की दुकान संचालित करने वाले सरफराज खान के साथ एक्सप्रेस-वे पर एक गंभीर और चिंताजनक घटना सामने आई है। सरफराज खान ने बताया कि वे परिवार के एक सदस्य का इलाज करवाने बड़ौदा गए थे और लौटते समय रात करीब 9.30 बजे थांदला क्रॉस करने के बाद रावटी आने से पहले अचानक उनकी कार के आगे वाले शीशे पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेंका गया।

WATCH VIDEO
पत्थर लगते ही कार का अगला कांच चकनाचूर हो गया, जिसके टुकड़े सरफराज खान के चेहरे तक जा पहुंचे। गनीमत रही कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। सरफराज ने बताया कि यदि पत्थर लगने से वाहन का संतुलन बिगड़ जाता, तो एक बड़ा सड़क हादसा हो सकता था।

घटना के बाद सरफराज खान ने टोल प्लाजा पर इसकी जानकारी दी तथा पुलिस को भी मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर इस तरह की पत्थरबाजी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि एक्सप्रेस-वे पर गश्त बढ़ाई जाए और पत्थरबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।
Latest News
- BREAKING DA Hike: सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, GAIL, BHEL, NTPC, IRCTC समेत 32+ सरकारी कंपनियों के कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया