रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही से दूसरी किश्त डलवाने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगना एक सहायक सचिव को भारी पड़ गया। लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने रतलाम जिले की जावरा तहसील के ग्राम आख्यावेनी में पदस्थ सहायक सचिव अमरु वरतिया को गुरुवार दोपहर 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त पुलिस उज्जैन से मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून को ग्राम आख्यावेनी निवासी रमेश डाबी ने लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत दी थी कि पंचायत सचिव प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की दूसरी किश्त खाते में डलवाने के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर रहा है।

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर सचिव को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए धरदबोचा। कार्रवाई लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में हुई। टीम में इंस्पेक्टर दीपक शेजवार, हेड कॉन्स्टेबल कन्हैयालाल धनगर, कॉन्स्टेबल श्याम शर्मा, उमेश कुमार व स्टेनो रमेश डाबर शामिल रहे।
जिले में जारी है लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई

यह रतलाम जिले में बीते कुछ दिनों में लोकायुक्त द्वारा की गई दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले मंगलवार को रतलाम ग्रामीण तहसील कार्यालय में पदस्थ पटवारी यशवर्धन शर्मा को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था।
लोकायुक्त की इस सख्त कार्यवाही से साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रशासनिक भ्रष्टाचार पर शिकंजा कसने की मुहिम अब तेज हो गई है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?