रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब पुलिसकर्मियों के घर भी उनकी पहुंच से बाहर नहीं रहे। ताजा मामला कनेरी रोड स्थित पुलिस लाइन का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक प्रधान आरक्षक के सूने घर को निशाना बनाकर नगदी व आभूषणों सहित 5 लाख रुपये से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के अनुसार, सालाखेड़ी चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक निलेश पाठक शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे रात्रिकालीन फोरलेन पेट्रोलिंग ड्यूटी पर निकले थे। शनिवार सुबह करीब 7.45 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा अंदर से लॉक है। शक होने पर वह अपार्टमेंट के पीछे गए, जहां खिड़की की ग्रिल टूटी मिली। पड़ोसी की बालकनी के जरिए घर में पहुंचकर जब उन्होंने दरवाजा खोला तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

बदमाशों ने अलमारी में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद, सोने के तीन मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, एक अंगूठी, चांदी के बर्तन, चांदी की तीन चेन, तीन ब्रेसलेट, 15 जोड़ी बिछियां सहित अन्य आभूषण चुरा लिए। अनुमान है कि चोरी गए सामान की कुल कीमत 5 लाख रुपये से अधिक है।
सूचना मिलते ही दीनदयाल नगर थाना प्रभारी मनीष डाबर, साइबर सेल, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कनेरी पुलिस लाइन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि किसी भी कैमरे में चोर कैद नहीं हुए।

इस वारदात ने पुलिस लाइन जैसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम पुलिस ने ऋद्धि-सिद्धि एवेन्यू कॉलोनी चोरी का किया खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?