Ratlam news: रतलाम पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 102 गुमशुदा बच्चों को खोजकर लौटाई परिजनों की मुस्कान  

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

रतलाम- पब्लिक वार्ता,

न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में 1 फरवरी 2025 से 28 फरवरी 2025 तक ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने सायबर सेल और जेएबी शाखा के सहयोग से गुमशुदा और अपहृत बच्चों की खोजबीन कर उन्हें उनके परिजनों से मिलवाया।  

अभियान में 102 बच्चों को खोजने में मिली सफलता  

रतलाम पुलिस द्वारा इस अभियान के दौरान मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान सहित अन्य राज्यों से कुल 9 बालकों एवं 93 बालिकाओं सहित कुल 102 बच्चों को दस्तयाब किया गया। इन बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया।  

लंबे समय से लापता बच्चों को भी खोजा गया  

2022 से लापता दो बालिकाओं को थाना स्टेशन रोड एवं थाना बिलपांक पुलिस ने खोज निकाला।  

2023 से गुमशुदा 8 बालक बालिकाओं को ढूंढने में पुलिस को सफलता मिली।  

2024 में लापता हुए 60 बच्चों को भी पुलिस ने उनके परिजनों तक पहुंचाया।  

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों की महत्वपूर्ण उपलब्धियां  

एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में  

थाना बाजना पुलिस थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में 21 बालिकाएं दस्तयाब।  

थाना रावटी पुलिस थाना प्रभारी दीपक मंडलोई के नेतृत्व में 12 बच्चे दस्तयाब।  

थाना सरवन पुलिस थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया के नेतृत्व में 10 बच्चे दस्तयाब।  

थाना सैलाना पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया के नेतृत्व में 6 बच्चे दस्तयाब।  

सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घांघरिया के मार्गदर्शन में  

थाना डीडी नगर पुलिस ने 12 बच्चे दस्तयाब किए।  

थाना आईए रतलाम पुलिस ने 6 बच्चे दस्तयाब किए।  

एसडीओपी रतलाम किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में  

थाना बिलपांक पुलिस ने 9 बच्चे दस्तयाब किए।  

थाना शिवगढ़ पुलिस ने 7 बच्चे दस्तयाब किए।  

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता से परिजनों में खुशी  

रतलाम पुलिस के इस सराहनीय प्रयास से कई परिवारों की मुस्कान लौट आई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सभी थाना प्रभारियों और अभियान से जुड़ी टीमों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना दी। ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में आगे भी गुमशुदा बच्चों की खोजबीन जारी रहेगी।  

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram