रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam news: रतलाम-सैलाना मार्ग पर बीती रात दो युवकों के साथ लूट की सनसनीखेज वारदात हुई। धामनोद स्थित साईं मंदिर के पास चार बदमाशों ने मोटरसाइकिल और स्कूटी से रास्ता रोककर कनपटी पर पिस्टल अड़ाई और दोनों युवकों से नकदी, मोबाइल और पर्स लूट लिए। हालांकि जांच में पता चला कि बदमाशों द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल असली नहीं बल्कि लाइटर थी। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम
फरियादी रोहित सोनी ने थाना सैलाना पर रिपोर्ट दी कि वह अपने दोस्त राजेश पाटीदार के साथ होटल प्रेमवाटिका से खाना खाकर सैलाना लौट रहा था। रास्ते में धामनोद साईं मंदिर के पास चार बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल को रोक लिया। एक आरोपी ने रोहित की कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी और दोनों से रुपये, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। बदमाश वारदात के बाद रतलाम की ओर फरार हो गए।

पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार
एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और एसडीओपी नीलम बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया और चौकी प्रभारी उनि आनंद बागवान ने विशेष टीम बनाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पतारसी करते हुए आरोपियों का पता लगाया। आरोपी मुखर्जी नगर के एक किराए के मकान में रुके हुए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को गिरफ्तार किया।
जप्ती में नकदी, मोबाइल और ‘पिस्टल लाइटर’
पुलिस ने आरोपियों से लूटी गई नकदी ₹5200, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी और लूट में प्रयुक्त नकली पिस्टल (लाइटर) बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी:
- अमन पिता गुड्डु बैरागी (23), निवासी धराड़, थाना बिलपांक
- कपिल पिता गोविन्द शर्मा (24), निवासी धतुरिया, थाना बिलपांक
- महेन्द्र सिंह पिता लालसिंह पंवार (30), निवासी कारोदा, थाना नामली
- राकेश पिता समरथ जाट (23), निवासी चिकलिया, थाना बिलपांक
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया, उनि आनंद बागवान, सउनि शिवजी यादव, प्रआर अनिरुद्ध सिंह, प्रआर हेमंत जाट, प्रआर संदीप भदौरिया, आर. अर्जुन मकवाना, आर. तुफान भूरिया, यशपाल धनगर, विजय मोहनिया, मुकेश मेघवाल, फकीरचंद, दिनेश पाटीदार और राजू निनामा।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए