रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: झाबुआ मार्ग पर उंडवा–पलाश के बीच कोयला घाटी में सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। टाइल्स से लदा एक ट्रक चढ़ाई के दौरान अचानक रिवर्स हो गया, जिसकी चपेट में पीछे से आ रही पिकअप (लोडिंग वाहन) आ गई। हादसे में पिकअप में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

WATCH VIDEO
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे पेटलावद की ओर से रतलाम लौट रहे जफर भाटी और रियाज भाटी (निवासी घासबाजार, रतलाम) एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान कोयला घाटी चढ़ते समय टाइल्स से भरा ट्रक अचानक पीछे की ओर लुढ़क गया। पीछे चल रही पिकअप उससे टकरा गई और दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे।


हादसे में पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गया, जिससे चालक सहित तीनों लोग वाहन में फंस गए। सूचना मिलने पर बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक का वजन अधिक होने के कारण उसे हटाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन बुलवाकर ट्राला हटाया गया, जिसके बाद देर रात शवों को बाहर निकाला जा सका।

हादसे के कारण झाबुआ मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत