रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित मित्र निवास कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रत्नेश्वर रोड निवासी अरुण के रूप में हुई है। पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। घटना स्थल के पास लगे CCTV फुटेज में युवक को जान बचाकर भागते हुए देखा गया है।

कालिका माता मंदिर के पास हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात अरुण का कालिका माता मंदिर परिसर में कुछ अज्ञात लोगों से विवाद हुआ था। इसके कुछ घंटों बाद गुरुवार सुबह मंदिर से लगभग 100 मीटर दूर एक खाली प्लॉट में उसका शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने सुबह जब कचरा फेंकने के दौरान शव देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी राकेश खाखा और स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस आसपास लगे सभी CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।
एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि, “शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। CCTV में युवक के दौड़ते हुए दृश्य मिले हैं। आसपास के सभी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”
स्थानीय लोग डरे, सुरक्षा को लेकर सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के ठोस इंतजाम करने की मांग की है। वहीं पुलिस की सक्रियता और CCTV फुटेज की जांच से उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- BREAKING Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए