रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क| Ratlam News: रतलाम शहर की मदिरा दुकानों पर ग्राहकों से MRP से अधिक मूल्य वसूली, प्राइस लिस्ट का अभाव और सूचना पारदर्शिता की कमी जैसे गंभीर अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, रतलाम इकाई ने जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि यदि विभाग ने शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो यह मामला प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।

ज्ञापन में उठाए गए मुख्य बिंदु:
- प्राइस लिस्ट गायब:
शहर की किसी भी मदिरा दुकान पर मूल्य सूची (Price List) प्रदर्शित नहीं की गई है। - MRP से अधिक वसूली:
अधिकांश दुकानों पर अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) से ज्यादा दरों पर शराब बेची जा रही है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और ग्राहकों के हितों के खिलाफ है। - जानकारी का अभाव:
दुकान के खुलने-बंद होने के समय और शिकायत दर्ज करने के लिए संबंधित अधिकारी का नाम कहीं प्रदर्शित नहीं किया गया है। - बिल की सुविधा नहीं:
ग्राहक द्वारा बिल माँगे जाने पर दुकानदार बिल देने से इनकार कर देते हैं, जो उपभोक्ता अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। - MRP से अधिक वसूली पर आपत्ति:
ग्राहक पंचायत ने कहा कि किसी भी उत्पाद का मूल्य MRP से अधिक लेना उपभोक्ता अधिकार अधिनियम का उल्लंघन है, और इसे रोकना आबकारी विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।
ज्ञापन की प्रतिलिपि वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी गई

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रतलाम इकाई के अध्यक्ष राजेश व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि ज्ञापन की प्रतिलिपि आबकारी आयुक्त ग्वालियर और सहायक आबकारी आयुक्त उज्जैन को भी भेजी गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभागीय कार्यवाही में लापरवाही बरती गई तो संगठन इस मुद्दे को प्रदेश स्तर पर प्रमुखता से उठाएगा।
प्रतिनिधि मंडल में ये रहे उपस्थित:
- अनुराग लोखंडे (प्रान्त सचिव)
- राजेश व्यास (रतलाम अध्यक्ष)
- हितेश कटारिया (सचिव)
- महेंद्र भंडारी
- प्रशांत व्यास
- कमलेश मोदी
- राजू सुरोलिया
इस संबंध में जानकारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत रतलाम इकाई के प्रचार-प्रसार प्रमुख नीरज बरमेचा ने दी।
Latest News
- BREAKING Ratlam News: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक से मारपीट, पेड़ से बांधकर पीटा
- BREAKING Ratlam News: लॉ कॉलेज विवाद में FIR के विरोध में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, 5 दिन में जांच का आश्वासन
- Ratlam News: रतलाम में नारकोटिक्स TI बताकर 4.50 लाख लेने का आरोप, सपना ठाकुर के खिलाफ छठी शिकायत