लोकसभा चुनाव 2024 : सुदर्शन ग्रुप ने किया मतदान से पहले भारत विजय बल यज्ञ, केंद्र में बने फिर से मोदी सरकार!

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। भारत में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान आज यानी 19 अप्रैल शुक्रवार से शुरू हो गया है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदान शाम 6 बजे मतदान का सिलसिला खत्म हो गया। पहले चरण में शाम 7 बजे तक कुल 60.03 प्रतिशत औसत मतदान हुआ। पहले चरण में कुल 102 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव 2024 कुल 7 चरणों में पूरा होगा जो की 13 मई को समाप्त होगा। राजनीतिक दल व उनके समर्थक चुनाव जीतने के लिए तरह तरह के आयोजन कर रहे है। मध्यप्रदेश के रतलाम में भी भाजपा की विजय और मोदी सरकार की वापसी के लिए हवन का अनूठा आयोजन किया गया। ऊंकाला रोड स्थित महिषासुर मर्दिनी माता मंदिर पर हुए हवन को भारत विजय बल यज्ञ का नाम दिया गया।

सिद्धार्थ पंड्या ने बताया सुदर्शन ग्रुप के सदस्यों ने मतदान शुरू होने की पूर्व संध्या पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत हो ऐसी मनोकामना के साथ यज्ञ संपन्न किया। इस भारत विजय बल यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां दी गई। सभी की मनोकामना है की देश में तीसरी बार भारी बहुमत के साथ भाजपा सरकार केंद्र में पुनः आए। यज्ञाचार्य पं. मनीष परसाई द्वारा यज्ञ सम्पन्न करवाया। उपस्थित सदस्यों ने यज्ञ के बाद महाआरती कर  प्रसादी का वितरण किया। इस अवसर पर अनिल पोरवाल, सिदार्थ पंड्या , वैभव व्यास , अशोक सोनी , राजू सुरोलिया , चीकू सोनी ,  डाक्टर कमल तिवारी , पूर्व एल्डर मेन ताराबेन सोनी , गोविन्द काकानी आदि मौजूद रहे ।

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp
Telegram

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *