पब्लिक वार्ता, रतलाम
जयदीप गुर्जर। शहर में कड़ाके की सर्दी इस वक्त गिर रही है। इसी बीच स्कूलों में अब तक समय परिवर्तन नहीं किया गया। शासन व प्रशासन ने भी इस और कोई ध्यान अब तक नहीं दिया है। परिजन ऐसे में खासे चिंतित है। सुबह जल्दी लगने वाले स्कूलों के कारण बच्चों का स्वास्थ प्रभावित हो रहा है। परिजनों की समस्या को देखते हुए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर के नाम पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने स्कूली बच्चों को राहत देने की बात की। इसके अलावा विप्लव जैन ने शिक्षा मंत्री उदयप्रताप सिंह को भी ट्वीट कर विषय संज्ञान में दिलाया है।
जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने बताया की रतलाम में पिछले दो दिनों से शीत लहर का प्रकोप को जारी है। तापमान में निरंतर गिरावट हो रही है। शीत के प्रकोप को देखते हुए अब स्कूलों में अवकाश और समय परिवर्तन की मांग उठने लगी है। प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में शीत अवकाश आगे बढाए जाने का निवेदन भी किया है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन ने सुबह के स्कूल का समय भी 10:00 बजे से करने की मांग की है।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल