पब्लिक वार्ता – रतलाम,
जयदीप गुर्जर। जिला मुख्यालय के गांव जड़वासा खुर्द में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं का रंगारंग वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश परमार, उपसरपंच मांगीलाल पाटीदार, शासकीय हाईस्कूल मलवासा की प्राचार्य श्रीमती सरोज शर्मा मौजूद रहे।
वार्षिकोत्सव में हर्षोल्लास के साथ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें देशभक्ति, लोक नृत्य ,बेटी बचाओ एवं शिक्षा पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई। अपने उद्बोधन में जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि प्रतिभाएं ग्रामीण क्षेत्र में बहुत होती है केवल उसे निखारने का कार्य किया जाना आवश्यक है। जनपद सदस्य सुरेश पाटीदार ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व को प्रतिपादित किया एवं बच्चों को अच्छे कार्यक्रम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य आर.एन. केरावत द्वारा संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं संस्था के बोर्ड परीक्षा परिणाम को 100% लाने के लिए छात्रों को प्रेरणा दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुष्मिता निगम, नागेश्वर उपाध्याय, मुकेश पालीवाल, बालकृष्ण शर्मा, राजेश चौहान, श्री धाकड़, विकास तिवारी, चेतना डांगे, रजनी जोनवाल, प्रतीक्षा व्यास, नवीन डामोर, रमेश प्रजापति, राजेश दगदी, ममता कुशवाह, भावना डेविड आदि उपस्थित रहे।

Latest News
- BREAKING Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल