बड़ी कार्रवाई : 8 करोड़ का 13 किलो गोल्ड चढ़ा रतलाम पुलिस के हत्थे, बैग से मिला जीपीएस ट्रेकर और विदेशी मुद्राएं, देखे वीडियो
रतलाम – पब्लिक वार्ता,
जयदीप गुर्जर। मध्यप्रदेश के रतलाम में पुलिस ने 13 किलो से अधिक का सोना (GOLD) पकड़ा। दो युवकों के पास से जप्त इस सोने की कीमत 8 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। यह सोना मुंबई से रतलाम लाया गया। पुलिस की कार्रवाई के बाद जप्त सोने के बारे में जांच के लिए जीएसटी (GST) व आयकर (INCOME TAX DEPARTMNET) के अधिकारी भी थाने पहुंचे व जांच में जुट गए है। इतनी बड़ी मात्रा में सोना जप्ती की खबर लगते ही रतलाम के सराफा व्यापारी भी पुलिस थाने पर पहुंच गए।
देखे वीडियो :

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=bnm_fBs3joE[/embedyt]
कार्रवाई को अंजाम देने वाले प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल ने बताया की मुखबिर से सूचना मिलने पर शनिवार सुबह 5 बजे दो संदिग्ध युवकों को थाना स्टेशन रोड क्षेत्र से पकड़ा। तलाशी के दौरान इनके पास बैग में 100 अलग-अलग पार्सल थे, जिनमे सोने के आभूषण रखे थे। बैग में 1 जीपीएस ट्रैकर, तथा विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल) भी मिली है। पूछताछ में पकड़ाए गए युवकों ने पुलिस को बताया कि यह सोना मुंबई से रतलाम लाए थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक सुभाष वर्मा पिता शैतानराम निवासी रामपुरा, तहसील श्रीमाधोपुर सीकर (राजस्थान) तथा दूसरा युवक प्रवीण पिता राम निवास सैनी, निवासी महेंद्रगढ़ (हरियाणा) है। यह दोनों कोरियर कंपनी के युवक बताए जा रहे है। जो कि मुंबई से रतलाम कोरियर बॉय के रूप में सोना लाने का काम करते है। फिलहाल पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।

किसी का नहीं बैठा जुगाड़, जमा हुए व्यापारी :
सोना पकड़ने की सूचना जैसे ही रतलाम के सराफा व्यापारियों को लगी तो सभी पुलिस थाने पहुंच गए। सूत्रों की माने तो जप्त किया गया सोना रतलाम के साथ ही उज्जैन जिले के खाचरौद, राजस्थान के प्रतापगढ़ एवं बांसवाड़ा आदि क्षेत्रों के सराफा व्यापारियों का है जो कि आर्डर के बाद रतलाम में डिलिवर होना था। व्यापारी सुबह से ही थाने पर पहुंचकर बिल आदि दिखाने में जुट गए थे। मगर पूरा मामला आयकर से जुड़ा होने पर पुलिस ने सभी को कॉपरेट करने की बात कही। मामले में अब आयकर व जीएसटी के अधिकारी जांच में जुटे है।
Latest News
- Ratlam News: जावरा में टैंकर के पहिए के आगे लेटा युवक, CCTV में कैद हुई घटना, मौत के बाद सड़क पर हंगामा
- Ratlam News: रतलाम में घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने पीछे से मारी गोली; CCTV में कैद हुए संदिग्ध
- रतलाम में सेवा भारती का भव्य कन्या पूजन समारोह, 1600 से अधिक कन्याओं का पूजन, 500 से ज्यादा समाजजन हुए शामिल