रतलाम – पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: रतलाम जिले के शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI), नई दिल्ली ने राॅयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज़, रतलाम को शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एम.फार्मा (M.Pharma) पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की है। यह उपलब्धि रतलाम जिले के लिए गौरव की बात है, क्योंकि यह जिला का पहला महाविद्यालय बन गया है जिसे PCI से एम.फार्मा पाठ्यक्रम के संचालन की अनुमति प्राप्त हुई है।

एम.फार्मा की फार्मास्युटिक्स ब्रांच होगी प्रारंभ
रॉयल कॉलेज द्वारा इस सत्र से एम.फार्मा की फार्मास्युटिक्स ब्रांच में अध्ययन कराया जाएगा। इस कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को दवाइयों के निर्माण, विकास और वितरण से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जानकारी दी जाएगी। इससे छात्रों को फार्मा कंपनियों में पैकेजिंग, मार्केटिंग, क्वालिटी कंट्रोल और प्रोडक्शन जैसे क्षेत्रों में रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलते हैं।
रॉयल कॉलेज का बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड
संस्था के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने बताया कि रॉयल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स वर्ष 2008 से बी.फार्मेसी और वर्ष 2020 से डी.फार्मेसी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक संचालित कर रहा है। रॉयल कॉलेज रतलाम जिले का पहला संस्थान है जिसे फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) से सेक्शन 12 के अंतर्गत मान्यता प्राप्त है। इसका सीधा लाभ यहां के विद्यार्थियों को मेडिकल लाइसेंस प्राप्त करने की पात्रता के रूप में मिलता है।

भविष्य की योजनाएं भी तय
श्री गुगालिया ने यह भी जानकारी दी कि अगले शैक्षणिक सत्र से कॉलेज में फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फार्माकोग्नोसी और फार्माकोलॉजी जैसे ब्रांच में भी एम.फार्मा की शुरुआत की जाएगी।
संस्था में खुशी का माहौल
एम.फार्मा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की अनुमति मिलने पर रॉयल कॉलेज के निदेशक, प्राचार्य, प्राध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया और इसे जिले के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर बताया।
Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी