Ratlam News: पूर्व सैनिक कैलाश निनामा दोबारा बने रतलाम जिला अध्यक्ष, कहा- संगठन में एकता से हर समस्या का होगा समाधान

रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News:
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा पूर्व सैनिक नायक कैलाश निनामा को एक बार फिर जिला रतलाम का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा मालवा प्रांत के महासचिव पूर्व सैनिक सुबेदार सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए की।

गौरतलब है कि निनामा इससे पहले भी वर्ष 2016 से 2019 तक परिषद के जिला अध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। संगठन की केंद्रीय समिति ने उनके अनुभव और सेवा को देखते हुए दोबारा उन पर भरोसा जताया है।

इस अवसर पर प्रांत कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक नायब सुबेदार ईश्वर सिंह राठौर सहित कई गणमान्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वी. के. त्रिपाठी, सुबेदार टी. आर. वर्मा, हवलदार वाघेला, नायक जोशी सहित अन्य पदाधिकारी और परिषद सदस्य शामिल हुए।

पूर्व सैनिकों और मित्रों ने कैलाश निनामा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नवनियुक्त अध्यक्ष निनामा ने बताया कि जिला इकाई की नई कार्यकारिणी जल्द घोषित की जाएगी। उन्होंने कहा,

“हर समस्या का समाधान संगठनात्मक एकता और चिंतन से संभव है। यदि सभी सदस्य सहभागिता और सक्रियता से साथ चलें, तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी हल हो जाती है।”