रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: जिले के सिमलावदा गांव में उस समय लोगों में उत्सुकता फैल गई जब एक किसान के खेत में दुर्लभ प्रजाति का वन्य जीव पेंगोलीन (चित्तीदार चींटीखोर) दिखाई दिया। यह पेंगोलीन लगभग 10 किलो वजनी बताया जा रहा है। किसान ने समझदारी दिखाते हुए इसे सुरक्षित रखा और सुबह वन विभाग को सूचना देकर सौंप दिया।
वीडियो देखे

घटना नयापुरा बस्ती, सिमलावदा की है, जहां किसान दुलेसिंह दायमा (बंजारा) रविवार–सोमवार की रात अपने खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने खेत में एक अनोखा जीव देखा। पहले तो वे घबरा गए, लेकिन पहचानने के बाद सावधानीपूर्वक उसे पकड़ा और घर ले जाकर बाथरूम में सुरक्षित रखा। किसान ने रातभर जीव की सुरक्षा की और सुबह इंटरनेट के जरिए पता लगाया कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का पेंगोलीन है।
सुबह करीब 10 बजे सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम — रेंजर शंकरलाल राणा और छोकसिंह डांगी — मौके पर पहुंची और जीव का सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन किया। फिलहाल पेंगोलीन को रेंजर कार्यालय में रखा गया है।

रेंजर अधिकारी कमलसिंह देवड़ा ने बताया कि जिस क्षेत्र में यह पेंगोलीन मिला है, वहां आसपास और भी इसी प्रजाति के जीव होने की संभावना है। इसलिए वन विभाग द्वारा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
पेंगोलीन एक अत्यंत दुर्लभ और विलुप्तप्राय वन्य जीव है, जिसकी तस्करी और शिकार बड़े पैमाने पर होते हैं। इस कारण इसकी संख्या लगातार घट रही है। वन विभाग ने किसान दुलेसिंह दायमा की जागरूकता और जीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
Latest News
- BREAKING Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 940 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
- BREAKING MP UCC Bill पास: शादी का रजिस्ट्रेशन होगा अनिवार्य, लिव इन से नौकरी रिकॉर्ड तक क्या बदल जाएगा?
- BREAKING Ratlam News: काटजू नगर में युवक ने लगाई फांसी, बदबू आने पर खुला राज; दो माह पहले हुई थी दूसरी शादी