रतलाम- पब्लिक वार्ता,
न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति युवाओं को जागरूक करने की दिशा में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज), रतलाम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कॉलेज इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

कार्यक्रम में रॉयल कॉलेज के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में उपभोक्ता जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों को समाज में एक सजग व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए।
कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित

शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए पीयूष सिंह देवदा को सर्वसम्मति से कॉलेज इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार की गई—
- उपाध्यक्ष: गौरी ठक्कर, रेहान उस्ता
- सचिव: कुणाल शर्मा
- सह-सचिव: मयूरी सिलावट, पीयूष कपासिया
- कोषाध्यक्ष: गौतम कुमार
- प्रचार प्रमुख: प्रिंस दोहरे
- सदस्यता प्रभारी: गणेश पटेल
इसके साथ ही 24 विद्यार्थियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपे गए।
उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाएगी इकाई
नवनियुक्त अध्यक्ष पीयूष सिंह देवदा ने बताया कि कॉलेज इकाई द्वारा विद्यार्थियों के बीच उपभोक्ता अधिकार, कर्तव्य और संरक्षण कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही समय-समय पर कार्यशालाएं, संगोष्ठियां एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवा वर्ग उपभोक्ता शोषण से बच सके।
नगर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें नरेश सकलेचा, शाम लालवानी, अमित अग्रवाल, कमलेश मोदी, सत्येंद्र जोशी, राजेश व्यास, डॉ. प्रदीप जैन एवं चैतन्य शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
Latest News
- BREAKING MP Board Exam: 9वीं से 12वीं तक बदला पेपर पैटर्न, लघु उत्तरीय सवालों में नहीं मिलेगा विकल्प
- BREAKING surya grahan 2026: 12 अगस्त को आसमान में अद्भुत नजारा, सूर्य ग्रहण से लेकर उल्का वर्षा तक; भारत में दिखेगा या नहीं?
- Ratlam News: रतलाम बाल सुधार गृह से 7 बाल अपचारी फरार, होमगार्ड से मारपीट; 6 पकड़े गए