MP B.Ed Admission 2026: 14 मई तक करें आवेदन, तीन चरणों में होगी प्रवेश प्रक्रिया

बी.एड. सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू, जानिए पूरी टाइम टेबल और जरूरी नियम रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा बी.एड. (दो वर्षीय) नियमित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए विस्तृत समय सारणी जारी कर दी गई है। प्रदेशभर के इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज, रतलाम की शिक्षा संकाय की प्राचार्य डॉ. आर.के. अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि बी.एड. प्रवेश के लिए सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को स्नातक या स्नातकोत्तर में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। वहीं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों का स्नातक अंतिम वर्ष का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ है, वे प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के अंकों के आधार पर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रावधिक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रथम चरण: 14 मई अंतिम तिथि बी.एड. प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम चरण में ऑनलाइन पंजीयन एवं कॉलेज चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि 14 मई 2026 निर्धारित की गई है। दस्तावेजों के भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 15 मई रहेगी। द्वितीय चरण की प्रक्रिया दूसरे चरण में ऑनलाइन पंजीयन 28 मई से 3 जून 2026 तक होंगे। दस्तावेज सत्यापन 29 मई से 4 जून तक किया जाएगा। तृतीय चरण की समय सारणी तीसरे चरण में ऑनलाइन पंजीयन 15 जून से 19 जून 2026 तक होंगे। दस्तावेज सत्यापन 16 जून से 20 जून तक किया जाएगा। प्रवेश नहीं लेने पर अगले चरण से बाहर हो सकते हैं छात्र डॉ. आर.के. अरोरा ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में प्रथम वरीयता के आधार पर सीट आवंटित होने के बाद यदि कोई अभ्यर्थी प्रवेश नहीं लेता है या प्रवेश लेकर निरस्त कराता है, तो उसे आगामी चरणों की चॉइस फिलिंग प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज सत्यापन पूरा करने की अपील की है। कॉलेज आवंटन के बाद विद्यार्थियों को मूल दस्तावेज, मूल टीसी और माइग्रेशन प्रमाण-पत्र के साथ हेल्प सेंटर पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। सत्यापन पूर्ण होने के बाद ही शुल्क भुगतान की लिंक सक्रिय की जाएगी। निर्धारित समय में शुल्क जमा नहीं करने पर प्रवेश निरस्त माना जाएगा।

Ratlam News: रॉयल कॉलेज रतलाम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कॉलेज इकाई गठित, पीयूष सिंह देवदा बने अध्यक्ष

रतलाम- पब्लिक वार्ता, न्यूज़ डेस्क। Ratlam News: उपभोक्ताओं के अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति युवाओं को जागरूक करने की दिशा में रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज), रतलाम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की कॉलेज इकाई का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम में रॉयल कॉलेज के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया एवं अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष अनुराग लोखंडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में उपभोक्ता जागरूकता अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों को समाज में एक सजग व जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। कॉलेज इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लिए पीयूष सिंह देवदा को सर्वसम्मति से कॉलेज इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। अन्य पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार की गई— इसके साथ ही 24 विद्यार्थियों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दायित्व सौंपे गए। उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाएगी इकाई नवनियुक्त अध्यक्ष पीयूष सिंह देवदा ने बताया कि कॉलेज इकाई द्वारा विद्यार्थियों के बीच उपभोक्ता अधिकार, कर्तव्य और संरक्षण कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही समय-समय पर कार्यशालाएं, संगोष्ठियां एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवा वर्ग उपभोक्ता शोषण से बच सके। नगर के गणमान्य नागरिक रहे मौजूद कार्यक्रम में नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें नरेश सकलेचा, शाम लालवानी, अमित अग्रवाल, कमलेश मोदी, सत्येंद्र जोशी, राजेश व्यास, डॉ. प्रदीप जैन एवं चैतन्य शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे। कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।